आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को प्रातः 9:30 बजे, सहायक शिक्षा निदेशक, देवीपाटन मंडल द्वारा प्राथमिक विद्यालय लालपुर जगदीशपुर, विकास खण्ड जरवल, जनपद बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री अखिलेश कुमार मिश्रा एवं सहायक अध्यापक श्री शिवरदान मौर्य विद्यालय समय पर उपस्थित पाए गए तथा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रार्थना सभा के आयोजन में सक्रिय रूप से संलग्न पाए गए। वहीं शिक्षा मित्र श्रीमती बबली गुप्ता निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहीं, जिसकी सूचना पूर्व में विद्यालय प्रबंधन को प्रदान की गई थी। प्रार्थना सभा के समय विद्यालय में कुल 151 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 97 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। प्रार्थना सभा का संचालन पूर्ण अनुशासन, गरिमा एवं उत्कृष्ट तालमेल के साथ संपन्न हुआ। सहायक शिक्षा निदेशक महोदय ने स्वयं प्रार्थना सभा में सहभागिता की एवं बच्चों से संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा विद्यालय की भौतिक व्यवस्था, स्वच्छता की स्थिति, शैक्षिक वातावरण तथा अभिलेख संधारण आदि का विस्तृत अवलोकन किया गया। विद्यालय परिसर स्वच्छ, सुसज्जित एवं व्यवस्थित पाया गया। कक्षाओं में बैठक व्यवस्था, ब्लैकबोर्ड लेखन, शिक्षण-सामग्री का उपयोग, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियाँ तथा कायाकल्प अभियान के 19 पैरामीटर्स के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।महोदय ने शिक्षकों द्वारा निर्मित सकारात्मक शैक्षिक वातावरण, सुव्यवस्थित प्रार्थना सभा एवं अधिकतम विद्यार्थियों की वर्दी सहित उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का यह समर्पण एवं अनुशासन निस्संदेह बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।अंत में सहायक शिक्षा निदेशक महोदय ने विद्यालय परिवार को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण भावना के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
सहायक शिक्षा निदेशक, श्री राम सागर पति त्रिपाठी देवीपाटन मंडल जी ने प्रा.वि. लालपुर जगदीशपुर, विकास खण्ड जरवल, जनपद बहराइच का किया औचक निरीक्षण
Jay Prakash : जयप्रकाश एक समर्पित और जिम्मेदार पत्रकार हैं, जिन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई की है। शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन के साथ वे पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
समाज, सत्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर विश्लेषणात्मक लेखन तक, वे खबरों को सरल, सटीक और प्रभावशाली शब्दों में पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं।
सूचना को जिम्मेदारी के साथ समाज तक पहुँचाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना ही उनका मूल उद्देश्य है।
Leave a Comment
