इंदिरा गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई 3 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, विजेताओं को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

Jay Prakash
1 Min Read

बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम, बहराइच में 15 से 17 अगस्त तक आयोजित लेट खुशमेन्द्र सिंह मेमोरियल प्राइज मनी ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता-2025 का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक बहराइच उपस्थित रहे।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। खेल हमें टीमवर्क का महत्व सिखाते हैं और यही गुण हमारे व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में भी प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
Jay Prakash : जयप्रकाश एक समर्पित और जिम्मेदार पत्रकार हैं, जिन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई की है। शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन के साथ वे पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। समाज, सत्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर विश्लेषणात्मक लेखन तक, वे खबरों को सरल, सटीक और प्रभावशाली शब्दों में पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। सूचना को जिम्मेदारी के साथ समाज तक पहुँचाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना ही उनका मूल उद्देश्य है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *