भाजपा संगठन की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूत इकाई बनाने पर हुई चर्चा

Jay Prakash
3 Min Read

संगठन कार्य को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें कार्यकर्ता: कमलेश मिश्रा

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में जिला पदाधिकारियों, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति, मंडल कार्यशालाओं एवं संगठन को गति प्रदान करने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बूथ की इकाई को मजबूत करना, मतदाता जागरूकता अभियान चलाना और नए मतदाताओं को जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे बूथ स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं से मिलें, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं तथा आम लोगों को उसका लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों की पूरी जानकारी रखते हुए निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे।

कमलेश मिश्रा ने कहा कि संगठन मजबूत रहेगा तो ही हमें देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। साथ ही, प्रदेश और देश में राष्ट्रवादी सरकार बनाए रखने के लिए मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला और उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुखगण, चेयरमैन प्रिस वर्मा, रवि वर्मा, पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री वरुण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, विष्णुदेव गुप्त, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, राम करन मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री सुनीता मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मंजू तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा समेत समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Jay Prakash : जयप्रकाश एक समर्पित और जिम्मेदार पत्रकार हैं, जिन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई की है। शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन के साथ वे पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। समाज, सत्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर विश्लेषणात्मक लेखन तक, वे खबरों को सरल, सटीक और प्रभावशाली शब्दों में पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। सूचना को जिम्मेदारी के साथ समाज तक पहुँचाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना ही उनका मूल उद्देश्य है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *