एकल अभियान संस्कार शिक्षा के तत्वावधान में एकल श्री हरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन

Jay Prakash
2 Min Read

रिसिया बहराइच ।
एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा जिला बहराइच के संच रिसिया क्षेत्र में एकल श्री हरि सत्संग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं संस्कार शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमान शिवप्रसाद जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध योग गुरु श्रीमान दीप नारायण जी ने अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने भारतीय संस्कृति, योग, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संच समिति अध्यक्ष श्री रक्षा राम जी ने की। इसके साथ ही संच व्यास श्री बलराम पाल जी, श्री मोहनलाल जी, श्री अनूप कुमार जी एवं अंचल व्यास श्री ध्रुव कुमार जी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने श्री हरि सत्संग से संबंधित विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की वाणी, भाव-भंगिमा एवं विषय की समझ ने दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया। आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपराएं एवं नैतिक मूल्यों को पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल से जोड़ना रहा। एकल अभियान संस्कार शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में नैतिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के संस्कारमूलक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
Jay Prakash : जयप्रकाश एक समर्पित और जिम्मेदार पत्रकार हैं, जिन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई की है। शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन के साथ वे पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। समाज, सत्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर विश्लेषणात्मक लेखन तक, वे खबरों को सरल, सटीक और प्रभावशाली शब्दों में पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। सूचना को जिम्मेदारी के साथ समाज तक पहुँचाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना ही उनका मूल उद्देश्य है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *