नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर के 25 वार्डों में जलेंगे अलाव

Jay Prakash
3 Min Read

कड़ाके की ठंड से राहत के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद की जनहितकारी पहल

बलरामपुर।
कड़ाके की ठंड से नगरवासियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक स्तर पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के स्पष्ट निर्देश पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य ने नगर के सभी 25 वार्डों के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर के 16 प्रमुख स्थानों पर पहले से ही नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अब सभी वार्डों के प्रमुख स्थानों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा गया है, ताकि ठंड के इस प्रकोप में राहगीरों, दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों को राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि जिन प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, उनमें भगवतीगंज मस्जिद के पास, तुलसी पार्क, वाल्मीकि मोहल्ला (परमजीत सिंह के घर के पास), कलवा दक्षिणी, विंध्यवासिनी मंदिर, नई बस्ती (पुल्लूर के घर के पास), विष्णुपुर रिजर्व, सरदार होटल के पीछे, पहलवारा (ननकू सिंह के घर के पीछे), अचलापुर (लल्ला चौहान के घर के पास), गदुरहवा दक्षिणी कमानी चौराहा, भगवती गंगोत्री, राधा-कृष्ण मंदिर, टेढ़ी बाजार, समय माता मंदिर के पास, नौशहरा रानी धर्मशाला, खलवा उत्तरी, विनायक खाता के पास, अंधियारी बाग एवं अंधियारी बाग चौराहा, बस स्टेशन वार्ड, पुत्तन होटल के पास, अस्पताल वार्ड, यतीमखाना मस्जिद के पास, पूरब टोला, पूर्वी भंडार खाना चौराहा, नई बाजार उत्तरी, मेजर चौराहा, नगर पालिका वार्ड, सराय फाटक शिव मंदिर, नई बाजार दक्षिणी, पांडा ओला, चूड़ी मार्केट, सब्जी मंडी वार्ड, चौक बाजार, गोविंद बाग, जमा मस्जिद के पास, पूरब टोला पश्चिम, काली माता मंदिर डेवढ़ी, बलूह कालिया मस्जिद, गदुरहवा उत्तरी, रहमुल्ला शाह बाबा मजार, पुरानी बाजार तथा साहू शिवाला सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पूर्व से ही महिला अस्पताल, पुरुष अस्पताल, रैनबसेरा, अंबेडकर चौराहा, भगवतीगंज, बलरामपुर रेलवे स्टेशन, झारखंडी मंदिर, बड़ी इमली, काली थान चौराहा, बस स्टेशन, झारखंडी रेलवे स्टेशन, काजू होटल, वीर विनय चौराहा, कचहरी, तहसील, नया पीपल चौराहा, भगवतीगंज चौराहा, नहर बालागंज मंदिर सहित कई अन्य प्रमुख स्थानों पर भी निरंतर अलाव जलाए जा रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि ठंड के मौसम में आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह पालिका प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ठंड के पूरे मौसम में यह व्यवस्था निरंतर जारी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार इसे और विस्तारित भी किया जाएगा।

नगरपालिका प्रशासन की इस संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है और आमजन द्वारा इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Jay Prakash : जयप्रकाश एक समर्पित और जिम्मेदार पत्रकार हैं, जिन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई की है। शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन के साथ वे पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। समाज, सत्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर विश्लेषणात्मक लेखन तक, वे खबरों को सरल, सटीक और प्रभावशाली शब्दों में पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। सूचना को जिम्मेदारी के साथ समाज तक पहुँचाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना ही उनका मूल उद्देश्य है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *