मतीउल्ला खान दूसरी बार अध्यक्ष व शहाब बने महामंत्री

Jay Prakash
1 Min Read

दि बस आपरेटर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

बहराइच। दि बस आपरेटर्स एसोसिएशन बहराइच का चुनाव रविवार को झिंगहाघाट स्थित बस स्टैंड पर हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी कमलेश्वर सिंह, चुनाव अधिकारी राकेश त्रिपाठी,मुहम्मद हफीजउल्ला व अभिनव अग्रवाल ने एसोसिएशन का चुनाव निष्पक्षता से कराया।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार मतीउल्ला खान को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्यारे मियां,शहाब जैदी को महामंत्री व इमरान खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सिसैया मार्ग के लिए अली महमूद हसन, रुपइडीहा मार्ग के लिए मेराज अहमद,कतर्निया मार्ग के लिए मकसूद अहमद, रामपुर मार्ग के लिए शहनवाज उर्फ शेबू, नवाबगंज मार्ग के लिए अवनीश वर्मा, शिवपुर मार्ग के लिए मोहम्मद कफील खान को सचिव चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि दि बस आपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी आपसी तालमेल रखकर कार्य करें।

Share This Article
Follow:
Jay Prakash : जयप्रकाश एक समर्पित और जिम्मेदार पत्रकार हैं, जिन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई की है। शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन के साथ वे पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। समाज, सत्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर विश्लेषणात्मक लेखन तक, वे खबरों को सरल, सटीक और प्रभावशाली शब्दों में पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। सूचना को जिम्मेदारी के साथ समाज तक पहुँचाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना ही उनका मूल उद्देश्य है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *